'क्या आप कभी पाकिस्तान आएंगी?' जब आलिया भट्ट से फैन ने किया ये सवाल; ऐसा क्या कहा होने लगा वायरल

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट जब भी किसी इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर नजर आती हैं, उनकी सरलता और ईमानदारी लोगों का दिल जीत लेती है. एक बार फिर ऐसा ही हुआ जब वह दूसरी बार रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं.

Alia Bhatt Reply viral on social media will she go in pakistan
Image Source: Social Media

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट जब भी किसी इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर नजर आती हैं, उनकी सरलता और ईमानदारी लोगों का दिल जीत लेती है. एक बार फिर ऐसा ही हुआ जब वह दूसरी बार रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं. इस मंच पर उन्होंने न सिर्फ अपने करियर और ग्लोबल एक्सपीरियंस के बारे में बात की, बल्कि अपनी बेटी राहा, अपनी प्राथमिकताओं और एक कलाकार के रूप में बदलती सोच पर भी खुलकर चर्चा की. आलिया का सधा हुआ अंदाज और बेबाक जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

फेस्टिवल में बातचीत के दौरान आलिया ने पहली बार अपनी बेटी राहा के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि राहा अब इतनी समझदार हो गई है कि मां से सवाल पूछने लगी है. वह अब पैपराज़ी को पहचानने लगी है और उसका अपना एक ‘कंफर्ट लेवल’ भी बन गया है. आलिया ने मुस्कुराते हुए कहा कि राहा अक्सर पूछती है— “मम्मा, आप कहां जा रही हैं?” और यह बात उन्हें भावुक भी कर देती है. मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव आया है और उनके लिए ‘ऑथेंटिसिटी’ अब सबसे अहम हो गई है.

पाकिस्तानी फैन के सवाल पर सधा हुआ जवाब

एक सेशन के दौरान एक पाकिस्तानी फैन ने जब पूछा— “क्या आप कभी पाकिस्तान आएंगी?” तो आलिया ने बेहद विनम्र लेकिन समझदारी भरे अंदाज में कहा कि मैं वहां जाऊंगी, जहां मेरा काम मुझे ले जाएगा. उनका यह छोटा-सा जवाब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया. पाकिस्तानी फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने बेहद खूबसूरती से स्थिति को संभाल लिया.

ग्लैमरस इवेंट्स के पीछे की असली आलिया

कान्स हो या मेट गाला  आलिया का ग्लोबल अपीयरेंस चर्चा में रहता है. लेकिन उन्होंने बताया कि चमक-धमक के पीछे वह बेहद साधारण जिंदगी जीना पसंद करती हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि बड़े इवेंट खत्म होते ही वे अक्सर पजामे में पिज्जा खाती नजर आएंगी. अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि 17-18 साल की उम्र में वह हर चीज आज़माना चाहती थीं. आज भी उत्साह वही है, लेकिन व्यवहार में परिपक्वता और शांति आ गई है. हर फैसले में अब ‘इंटेंट’ शामिल होता है.

अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेजेंट करने का अनुभव

भारत को वर्ल्ड स्टेज पर रिप्रेजेंट करने के सवाल पर आलिया ने स्पष्ट कहा कि यह किसी तरह का प्रेशर नहीं, बल्कि गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्यूरियस रहना चाहती हैं और सीखते रहना चाहती हैं. उनके अनुसार, सफलता और असफलता इंसान को सतर्क ज़रूर बनाते हैं, लेकिन दिल में मौजूद वह 18 साल की बेखौफ लड़की आज भी उनके भीतर ज़िंदा है.

एक कलाकार, एक मां और एक इंसान

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने यह साबित किया कि ग्लोबल स्टेज पर भी वह जितनी बड़ी स्टार हैं, उतनी ही जमीन से जुड़ी इंसान भी हैं. उनकी बातों में परिपक्वता भी थी और सादगी भी. चाहे राहा के सवाल हों, ग्लैमर के पीछे की ज़िंदगी या इंटरनेशनल प्लैटफॉर्म की जिम्मेदारी— हर बात को उन्होंने ईमानदारी से साझा किया.

यह भी पढ़ें: धुरंधर पर ऋतिक रोशन ने दिया रिव्यू, लेकिन मूवी में ये चीज नहीं आई पसंद