Patna Coaching Firing Case: पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर की कोचिंग संस्था के बाहर मंगलवार रात फायरिंग की घटना सामने आई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बाद खान सर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी संस्था कम फीस में बड़ी संख्या में छात्रों को शिक्षा उपलब्ध करा रही है और लगातार अच्छे परिणाम दे रही है. उनके मुताबिक, इसी वजह से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है और वे दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
कोचिंग परिसर में तोड़फोड़ का आरोप
खान सर ने दावा किया कि हमलावरों ने कोचिंग परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की और कई राउंड फायरिंग की. उन्होंने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है और फुटेज जांच एजेंसियों को सौंप दी गई है. उनके अनुसार, सुरक्षा गार्ड ने कुछ हमलावरों की पहचान भी की है.
#WATCH | Patna, Bihar: Educator Khan Sir says, "... The main issue seems to be that why are we teaching for such low fees? Why are we getting such massive results? We appeal to the administration to keep security concerns in mind, recognizing that the poor, too, have the right to… https://t.co/5fSeoroGWH pic.twitter.com/wwxRMZCyxl
— ANI (@ANI) June 2, 2026
पड़ोसी कोचिंग से जुड़े लोगों पर आरोप
खान सर ने आरोप लगाया कि हमले में शामिल लोग आसपास संचालित एक कोचिंग संस्थान से जुड़े हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी धमकियां दी गई थीं और संस्थान को नुकसान पहुंचाने की बातें कही गई थीं. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त करना हर वर्ग का अधिकार है और ऐसे माहौल में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.
#WATCH | Patna, Bihar: Shots fired outside the coaching institute of Educator Khan Sir near Musallahpur Haat. A security guard has been injured in this incident, now hospitalized. Patna SSP, SP, and multiple police teams on the spot. Allegations against another coaching… pic.twitter.com/qZwsMgcs0g
— ANI (@ANI) June 2, 2026
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल सुरक्षा कर्मी का इलाज चल रहा है और उसका बयान दर्ज किया जाएगा. साथ ही आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके.
मुसल्लहपुर हाट पटना का प्रमुख शैक्षणिक क्षेत्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान और छात्रावास मौजूद हैं. यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्र रहते हैं. फायरिंग की इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें- Monsoon: 12 घंटों के अंदर होगी मानसून की एंट्री! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट