Disha patani father: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनके बरेली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना है. शुक्रवार तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे अज्ञात बाइक सवारों ने घर के बाहर लगातार सात से आठ राउंड फायरिंग की. हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.
मामला सिर्फ गोलीबारी तक ही सीमित नहीं रहा. इसे दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा एक धार्मिक गुरु पर की गई टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर दिशा के परिवार को ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बाद अब परिवार ने इस पर सार्वजनिक बयान जारी किया है.
किसने ली फायरिंग की जिम्मेदारी?
बरेली पुलिस के मुताबिक, घटना के कुछ समय बाद ढेलाणा बंधु, वीरेंद्र और महेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हमले की जिम्मेदारी ली और फिल्म इंडस्ट्री को खुली चेतावनी दी. हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है और साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है.
"सनातनी हैं, संतों का सम्मान करते हैं"
दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी, जो कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रह चुके हैं, ने एएनआई से बातचीत में परिवार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा, “हमारे परिवार को जानबूझकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है. हम सनातनी हैं और साधु-संतों का हमेशा सम्मान करते हैं. खुशबू की टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया और उनका नाम अनावश्यक रूप से प्रेमानंद जी महाराज से जोड़ दिया गया."
खुशबू पाटनी की टिप्पणी किस पर थी?
पूर्व सैन्य अधिकारी और दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने हाल ही में एक धार्मिक प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज की "लिव-इन रिलेशनशिप" को लेकर की गई टिप्पणी पर खुलेआम विरोध जताया था. लेकिन कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे प्रेमानंद जी महाराज के विवादित बयान से जोड़कर ट्रोलिंग शुरू कर दी.
खुशबू पाटनी ने जारी किया कानूनी नोटिस का संकेत
खुशबू ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मेरे खिलाफ फर्जी खबर! मुझे बदनाम करने का जानबूझकर प्रयास!" उन्होंने अपने पोस्ट में आईपीसी की कई धाराओं का हवाला देते हुए कहा कि यदि ट्रोलिंग और फर्जी खबरें नहीं रुकीं, तो वह मानहानि, साइबर क्राइम और ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी.
कानून की धाराएं जिनका जिक्र किया गया
खुशबू पाटनी ने जिन कानूनी धाराओं का उल्लेख किया, उनमें प्रमुख हैं:
यह भी पढ़ें- हमले के बाद अमेरिका पहुंचे कतर के पीएम, क्या इजराइली पीएम को समझाएंगे ट्रंप?