Cannes 2026 इवेंट के रेड कार्पेट पर छाई आराध्या बच्चन, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी महफिल; देखें तस्वीरें

Aaradhya Bachchan Cannes: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन के शानदार लुक्स की तस्वीरें सामने आ गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया.

Aaradhya Bachchan stole the show at the Cannes 2026 red carpet with her mother Aishwarya Rai see photos
Image Source: Social Media

Aaradhya Bachchan Cannes: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन के शानदार लुक्स की तस्वीरें सामने आ गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. लेकिन इस बार सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं, उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी खूब चर्चा में रहीं. सोशल मीडिया पर मां-बेटी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ब्लू गाउन के बाद पिंक लुक ने जीता दिल

कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय पहले ब्लू गाउन में नजर आईं. उनका यह लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. इसके कुछ घंटों बाद शाम के एक खास इवेंट में ऐश्वर्या ने पेस्टल पिंक गाउन पहनकर फिर से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

ऐश्वर्या का यह खूबसूरत गाउन डिजाइनर सोफी कॉउचर ने तैयार किया था. गाउन पर फ्लोरल डिजाइन की डिटेलिंग थी और उसके साथ एक ट्रांसपेरेंट फ्लोइंग केप भी जुड़ा हुआ था. खुले बाल और सिंपल मेकअप में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Iyan Amjad (@iyan.amjad)

पहली बार रेड कार्पेट पर दिखीं आराध्या बच्चन

इस बार कान्स में सबसे ज्यादा चर्चा आराध्या बच्चन की भी रही. 14 साल की आराध्या ने पहली बार अपनी मां ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया. बचपन से ही आराध्या अपनी मां के साथ कान्स आती रही हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने कैमरों के सामने रेड कार्पेट पर पोज दिए. इवेंट से पहले होटल से सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या अपनी बेटी का हाथ पकड़कर कार की तरफ जाती नजर आईं. इसके बाद दोनों इवेंट में शामिल होने पहुंचीं.

रेड गाउन में छा गईं आराध्या

आराध्या बच्चन ने रेड कलर का सैटिन गाउन पहना था, जिसके साथ शाइनी केप भी थी. उनके इस लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आराध्या ने अपने बालों को साइड पार्टिंग और लूज कर्ल्स में खुला रखा था. सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि आराध्या बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं. उनकी स्माइल और स्टाइल ने फैंस को काफी इंप्रेस किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

कान्स से ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस मां-बेटी की इस खूबसूरत जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे. कमेंट सेक्शन में लोगों ने दोनों को “रानी और राजकुमारी” कहा. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि ऐश्वर्या और आराध्या दोनों बेहद सुंदर लग रही हैं. कुछ फैंस ने आराध्या के कॉन्फिडेंस की भी जमकर तारीफ की.

कान्स में ऐश्वर्या की खास पहचान

ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं. वह एक इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर भी हैं. हर साल उनके कान्स लुक्स चर्चा में रहते हैं और फैंस को उनके नए अंदाज का इंतजार रहता है. हालांकि इस बार कान्स में ऐश्वर्या के साथ-साथ आराध्या बच्चन भी लाइमलाइट में रहीं. रेड कार्पेट पर उनकी यह पहली बड़ी पब्लिक अपीयरेंस फैंस के लिए काफी खास बन गई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, Video