'AK 47' से 'किलर' तक... इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होंगी साउथ की 8 फिल्में, मिलेगा भरपूर मनोरंजन

साउथ सिनेमा पसंद करने वालों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है. सिनेमाघरों में एक-दो नहीं, बल्कि 8 साउथ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और सस्पेंस-थ्रिलर जैसी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी.

8 South Indian films are set to release in theaters this week 30th October
Image Source: Social Media

साउथ सिनेमा पसंद करने वालों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है. सिनेमाघरों में एक-दो नहीं, बल्कि 8 साउथ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और सस्पेंस-थ्रिलर जैसी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी. अगर आप इस वीक थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लीजिए कौन-कौन सी फिल्में बड़े पर्दे पर आने वाली हैं.

'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47 - AK 47'

तेलुगु फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47 - AK 47' में वेंकटेश दग्गुबाती और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में नारा रोहित, निवेथा पेथुराज, वेनेला किशोर, राव रमेश, सत्या, ब्रह्माजी और पूजिता पोन्नदा भी नजर आएंगे. त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी यह एक्शन-कॉमेडी ड्रामा 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'सिधु'

मलयालम फिल्म 'सिधु' एक मिस्ट्री थ्रिलर है. इसमें एरिस्टो सुरेश, जाफर इडुक्की, जॉय मैथ्यू, बालाजी शर्मा, सिरियाक अलेन्चेरिल और रजित कुमार अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन अजित पूजापुरा ने किया है. यह फिल्म भी 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

'सिंगारम'

तमिल फिल्म 'सिंगारम' का निर्देशन के वी कथिरवेलु ने किया है. इसमें योगी बाबू और वेला राममूर्ति मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

'किलर'

सुकू पूर्वज के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'किलर' एक बागी वैज्ञानिक की कहानी है. वह एक बड़ी वैज्ञानिक खोज की तलाश में ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंसानी भावनाओं के बीच टकराव देखने को मिलता है. इस साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर में ज्योति पूर्वज, सुकू पूर्वज, मनीष गिलाडा, विशाल राज, चंद्र कांत कोल्लू और अर्चना अनंत अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 30 अक्टूबर से सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी.

'चंद्रयान'

तेलुगु फिल्म 'चंद्रयान' तेलंगाना के तीन युवाओं की कहानी है. वे अल्लू अर्जुन और विराट कोहली जैसी मशहूर हस्तियों की सफलता देखकर खुद भी कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं. इसी दौरान उनके मन में चांद पर जाने का ख्याल आता है. श्रीनाथ चंद्रशेखर के निर्देशन में बनी इस एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म में शिवा कुमार धीकोंडा, स्वप्ना प्रियदर्शिनी, रवि शिवा तेजा और लोकेश मुरुकुर्थ नजर आएंगे. फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज होगी.

'मिस्टर लकी'

कन्नड़ फिल्म 'मिस्टर लकी' की कहानी लक्ष्मण नाम के एक आईटी प्रोफेशनल के इर्द-गिर्द घूमती है. लोग उसे मजाक में 'लकी' कहते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उसकी किस्मत हमेशा खराब रहती है. हर्षित रंगस्वामी के निर्देशन में बनी इस फैंटेसी थ्रिलर में राम तेज, रिथी शेट्टी, ऐश्वर्या शेट्टी, राया आराध्या और श्रीनिधि बेंगलुरु अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 30 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी.

'थायथा'

कन्नड़ हॉरर थ्रिलर 'थायथा' कॉलेज के कुछ दोस्तों की कहानी है. शुरुआत में उनके बीच हंसी-मजाक और रैगिंग होती है, लेकिन धीरे-धीरे हालात डरावने हो जाते हैं. लाया कोकिला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शेख रियान, शेख शाहिद, हर्षिका पूनाचा, शोभराज, साधु कोकिला और लाया कोकिला अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी.

'कल्ट'

तेलुगु फिल्म 'कल्ट' कुछ युवाओं की कहानी दिखाती है, जो गोवा में एक अंडरग्राउंड पार्टी में शामिल होने जाते हैं. लेकिन वहां पहुंचने के बाद वे सैकड़ों लोगों के साथ एक सुनसान एस्टेट में फंस जाते हैं. इसके बाद कहानी में एक्शन और डर का माहौल बनता है. विश्वक सेन के निर्देशन में बनी इस एक्शन स्लैशर थ्रिलर में विश्वक सेन, गायत्री भारद्वाज, तारक पोनप्पा और मुरली शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.