7 इंच की स्क्रीन, 8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग... Redmi Note 17 में मिलेंगे ये फीचर्स, जानें लॉन्चिंग डेट

Redmi Note 17: रेडमी अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज को 14 जुलाई को चीन में लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं.

7-inch screen 8000mAh battery fast charging Redmi Note 17 to feature these specs launch date
Image Source: Social Media

Redmi Note 17: रेडमी अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज को 14 जुलाई को चीन में लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं.

लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन के कुछ खास फीचर्स की जानकारी साझा की है. इन स्मार्टफोन्स में बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और नए फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है.

Redmi Note 17 में मिलेगी 7 इंच की OLED डिस्प्ले

Redmi Note 17 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7 इंच की OLED डिस्प्ले होगी. यह फ्लैट स्क्रीन के साथ आ सकती है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा. 120Hz रिफ्रेश रेट की मदद से फोन में स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा. 

डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक हो सकती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. कंपनी ने आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें खास डिस्प्ले तकनीक भी दी है.

8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Redmi Note 17 में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक चलने में मदद करेगी. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा इसमें 22.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है, जिसकी मदद से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकेगा.

Snapdragon प्रोसेसर और Android 16 की उम्मीद

यह स्मार्टफोन हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर भी नजर आया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 17 में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है. फोन में 12GB तक रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इससे फोन पर मल्टीटास्किंग और रोजाना के काम आसानी से किए जा सकेंगे.

Redmi Note 17 Pro में मिलेगी और बड़ी बैटरी

Redmi Note 17 Pro में इससे भी ज्यादा दमदार फीचर्स मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है. यह मॉडल 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है. कंपनी इस फोन के लिए बैटरी रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे सकती है. फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन और पानी व धूल से बचाव के लिए IP रेटिंग मिलने की उम्मीद है.

200MP कैमरे के साथ आ सकता है Redmi Note 17 Pro

लीक्स के अनुसार, Redmi Note 17 Pro में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट, 12GB LPDDR5X रैम और 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है. हालांकि, फोन के सभी फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी 14 जुलाई को होने वाले लॉन्च इवेंट में ही सामने आएगी.

ये भी पढ़ें- जंग के बीच ईरान के अंदर सत्ता संघर्ष! आमने-सामने आए IRGC और राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें पूरा मामला