5 Best Horror Comedy Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी नई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं, जिसमें वे एक भूतिया कहानी को कॉमिक अंदाज में पेश करेंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं, और फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी और परेश राव जैसे एक्टर्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. अगर आपको भी हॉरर और कॉमेडी का यह बेहतरीन मिश्रण पसंद है, तो हम लेकर आए हैं बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्मों की लिस्ट, जो डर और हंसी का शानदार तड़का लगाती हैं.
भूल भुलैया
अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ साल 2007 में रिलीज हुई और दर्शकों को न सिर्फ डराया बल्कि हंसी का भी जबरदस्त तड़का दिया. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन, शाइनी आहूजा, अमीषा पटेल, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म एक भूतिया हवेली और उसके रहस्यों की कहानी है, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन के किरदारों के बीच शानदार कॉमिक टाइमिंग है. अगर आप इसे अब देखना चाहते हैं तो यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
भेड़िया
साल 2022 में रिलीज हुई ‘भेड़िया’ एक और बेहतरीन हॉरर कॉमेडी थी. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, कृति सेनन, और अपारशक्ति खुराना ने शानदार अभिनय किया. फिल्म की शुरुआत में जहां आपको कॉमेडी के लम्हे मिलते हैं, वहीं कहानी के बढ़ने के साथ डर भी आता है. यह फिल्म दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक हंसी और डर दोनों का स्वाद देती है. जियो हॉटस्टार पर आप इसे देख सकते हैं.
मुंज्या
‘मुंज्या’ 2024 में रिलीज हुई एक सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी है. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, और मोना सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फिल्म का एक दिलचस्प पहलू यह है कि यह दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसी का बेहतरीन मिश्रण भी देती है. अगर आप एक नई हॉरर कॉमेडी का अनुभव चाहते हैं, तो इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
स्त्री 2
‘स्त्री 2’ 2024 में रिलीज हुई ‘स्त्री’ का सीक्वल है और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार हिट साबित हुई. श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, और पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग से सजी इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. यह फिल्म न सिर्फ डर का अहसास कराती है बल्कि इसके मजेदार मोमेंट्स भी दर्शकों को लोटपोट कर देते हैं. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
भूतनाथ
‘भूतनाथ’ 2008 में रिलीज हुई एक बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने एक भूत के किरदार में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता. फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के और उसके दोस्त, यानि भूत के बीच की प्यारी और दिलचस्प कहानी है. यह फिल्म बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आई. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल, गुपचुप तरीके से अपनी बचपन की दोस्त संग लिए सात फेरे