बिहार के पते पर 31 अफगानियों ने बनवाया भारतीय पासपोर्ट, कैसे हुआ पूरा खेल? पटना पुलिस ने शुरू की जांच

बिहार में भारतीय पासपोर्ट से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, 31 अफगानी नागरिकों ने बिहार के अलग-अलग पतों का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया.

31 Afghans obtained Indian passports using Bihar addresses patna Police
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

पटनाः बिहार में भारतीय पासपोर्ट से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, 31 अफगानी नागरिकों ने बिहार के अलग-अलग पतों का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया. इनमें 30 अफगानी नागरिकों के पटना के पते पर पासपोर्ट जारी होने की जानकारी मिली है. वहीं, एक अफगानी नागरिक ने दरभंगा के पते का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाया.

इसके अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने की जानकारी सामने आई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर नियम के मुताबिक कार्रवाई करने और इसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजने को कहा गया है.

आखिर कैसे जारी हुए पासपोर्ट?

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अफगानी नागरिकों ने पटना के पते का इस्तेमाल करके भारतीय पासपोर्ट बनवाए. वहीं एक मामला दरभंगा जिले का सामने आया है. अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इन लोगों ने बिहार का पता किस तरह हासिल किया और पासपोर्ट के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जमा किए गए थे.

दो बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

अफगानी नागरिकों के अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने की जानकारी मिली है. पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को इन मामलों की भी जांच करने के निर्देश दिए हैं. जांच के दौरान पासपोर्ट आवेदन, पते से जुड़े दस्तावेज और दूसरे संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जाएगी.

DM और SSP-SP से मांगी गई रिपोर्ट

विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से कहा गया है कि वे मामले की पूरी जांच करें, नियम के मुताबिक कार्रवाई करें और रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजें.

जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पासपोर्ट बनवाने के लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था और इस पूरी प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी हुई थी या नहीं.