Haryana Diary: संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की 60 वर्षों की विकास यात्रा और संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1966 को सीमित संसाधनों के साथ अस्तित्व में आया हरियाणा आज कृषि, खेल, उद्योग, शिक्षा और सुशासन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने पिछले छह दशकों में विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. राज्य के पास देश के कुल क्षेत्रफल का महज 1.34 प्रतिशत हिस्सा है, लेकिन देश की जीडीपी में इसका योगदान 3.7 प्रतिशत है. उन्होंने इसे प्रदेश की मेहनत, विकास और मजबूत आर्थिक स्थिति का प्रमाण बताया. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश के बड़े राज्यों में प्रति व्यक्ति आय के मामले में पहले स्थान पर है. उन्होंने कहा कि प्रदेश ने कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, तकनीक, आधारभूत ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में लगातार प्रगति की है.
ये भी पढ़ें-Rajasthan: कांग्रेस नेता Dharmendra Rathore के बेटे की शादी, Dr. Jagdeesh Chandra ने दिया आशीर्वाद