धोनी के IPL से विदा होते ही भावुक हुए फैंस, X पर छाया 'END OF AN ERA'

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर सफर खत्म होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर भावुक नजर आ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को ऐलान किया कि धोनी आईपीएल 2027 से टीम के मेंटोर की भूमिका निभाएंगे. इसके साथ ही करीब दो दशक तक चले उनके आईपीएल करियर का खिलाड़ी के तौर पर अंत हो गया.

ms-dhoni-ipl-retirement-csk-mentor-role-2027
Image Source: Internet

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर सफर खत्म होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर भावुक नजर आ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को ऐलान किया कि धोनी आईपीएल 2027 से टीम के मेंटोर की भूमिका निभाएंगे. इसके साथ ही करीब दो दशक तक चले उनके आईपीएल करियर का खिलाड़ी के तौर पर अंत हो गया. धोनी के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। देखते ही देखते धोनी से जुड़े कई हैशटैग और कीवर्ड ट्रेंड करने लगे.

X पर ट्रेंड करने लगे धोनी से जुड़े हैशटैग

महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता का अंदाजा एक्स के ट्रेंडिंग सेक्शन से लगाया जा सकता है. उनके आईपीएल से विदा होने की खबर के बाद #MSDhoni सबसे ऊपर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा #IPL2027, #ChennaiSuperKings और #WhistlePodu जैसे हैशटैग भी चर्चा में रहे.

हैशटैग के साथ हिंदी और अंग्रेजी में महेंद्र सिंह धोनी, Mahi, END OF AN ERA, Captain Cool, चेन्नई सुपर किंग्स, 5 IPL, Mentor और Chepauk जैसे कीवर्ड भी ट्रेंड करते नजर आए। फैंस ने धोनी के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं. किसी ने उनकी कप्तानी को याद किया तो किसी ने मैदान पर उनके हेलिकॉप्टर शॉट और मैच फिनिश करने के अंदाज को याद किया.

'END OF AN ERA' लिखकर भावुक हुए फैंस

धोनी के आईपीएल करियर का अंत उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े बदलाव से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर 'END OF AN ERA' का ट्रेंड होना बताता है कि फैंस इस फैसले को आईपीएल के एक सुनहरे दौर के खत्म होने की तरह देख रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें 'Captain Cool' और 'Mahi' कहकर याद किया. वहीं, कुछ फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में धोनी की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए.

2008 में शुरू हुआ था धोनी और CSK का सफर

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. शुरुआत से ही वह टीम का सबसे बड़ा चेहरा बने रहे. उनकी कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. इस तरह धोनी ने चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाया और आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में अपनी जगह बनाई. 

हालांकि, आईपीएल में धोनी का सफर सिर्फ चेन्नई तक सीमित नहीं रहा. साल 2016 और 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स पर प्रतिबंध लगा था. इस दौरान धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेले। इसके बाद वह फिर चेन्नई की पीली जर्सी में लौट आए.

IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे धोनी

धोनी आईपीएल 2026 का पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे. इसके बाद से ही उनके आईपीएल भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. अब चेन्नई सुपर किंग्स के ऐलान के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें खिलाड़ी के तौर पर रिलीज करने और मेंटोर की नई जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. इस बदलाव से टीम के नीलामी पर्स में 4 करोड़ रुपये भी जुड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Retirement: 18 साल बाद धोनी ने IPL को कहा अलविदा, अब CSK में मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे माही