10 हजार की कीमत में iQoo कंपनी जल्द लॉन्च करेगी 50 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन

Iqoo z9 lite 5g: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईक्यू जल्द ही भारत में कम कीमत वाला शानादार खूबियों वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है.

10 हजार की कीमत में iQoo कंपनी जल्द लॉन्च करेगी 50 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन
10 हजार की कीमत में iQoo कंपनी जल्द लॉन्च करेगी 50 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन- Photo: Social Media

Budget Smartphone in india:

अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदली करते हुए नए फोन की तलाश कर रहे हैं. लेकिन आप चाहते हैं कि एक बजट कीमत में आपको शानदार स्मार्टफोन मिल जाए, तो आपकी यह चिंता खत्म होने वाली है. दरअसल बजट कीमत में iQoo कंपनी शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. बता दें कि 10 हजार रुपये की कीमत वाले इस फोन में आपको काफी शानदार खूबियां मिलने वाली है. आज हम आपको इसी फोन से संबंधित जानकारी साझा करने आए हैं. आइए विस्तार से इस फोन की डिटेल के बारे में जावनते हैं.

Iqoo z9 lite 5g launching in india

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Iqoo z9 lite 5g स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. इस फोन को भारतीय बाजार में बजट कीमत में 15 जुलाई को मार्केट में लाया जाएगा.

Iqoo z9 lite 5g pirce in india

इस बजट सेगमेंट को भारतीय बाजार में 10 से 11 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. साथ ही 15 जुलाई को मार्केट में इसे लॉन्च किया जाएगा. लेकिन इसे सेल के लिए 20 या फिर 21 जुलाई को उपलब्ध कराया जाने वाला है. इस फोन की बिक्री और उपलब्धता की अगर बात की जाए तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म प्राइम डे सेल पर ही फोन की सेल होने वाली है.

Iqoo z9 lite 5g Specifications in india

इस फोन को वीवो टी3 लाइट का रीब्रांडेड वर्जन के रुप में देखा जा रहा है. डिवाइस के अंदर 6.56 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है. कैमरा क्वालिटी की अगर बात की जाए तो बजट सेगमेंट में ग्राहक को 50 मगेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर हो सकता है. अगर आप इसे खरीदने का वेट कर रहे हैं तो कुछ समय का इंतजार आपको करना होगा.

यह भी पढ़े: Samsung Galaxy M35 5G कब होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने बताई तारीख, जानें कीमत