PM Modi Gift to Trump: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कूटनीति केवल बैठकों और समझौतों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई बार उपहारों के जरिए भी देश अपनी संस्कृति और विरासत की पहचान दुनिया तक पहुंचाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में आयोजित वार्षिक आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची समेत कई वैश्विक नेताओं को भारत की पारंपरिक कलाओं से जुड़े खास उपहार भेंट किए. इन तोहफों में राजस्थान की पिछवाई पेंटिंग से लेकर बनारस का रेशमी स्टोल और कश्मीर की हस्तशिल्प कला तक शामिल रही.
Prime Minister Narendra Modi gifted a Golden Pichwaai painting from Nathdwara, Rajasthan, to US President Donald Trump during his visit to Manila, Philippines. Originating in Nathdwara, the traditional cloth-painting art is known for its intricate detailing, luminous colours, and elaborate compositions. Created on finely prepared cloth using mineral pigments and gold detailing, it features motifs such as lotuses, cows, trees, and ornamental borders, reflecting exceptional artisan craftsmanship, while its golden finish lends it a regal appeal
— ANI (@ANI) November 18, 2026
ट्रंप को भेंट की राजस्थान की 400 साल पुरानी पिछवाई पेंटिंग
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान के नाथद्वारा की प्रसिद्ध गोल्डन पिछवाई पेंटिंग उपहार में दी. प्राकृतिक रंगों और असली सोने-चांदी के वर्क से तैयार होने वाली यह कलाकृति राजस्थान की समृद्ध धार्मिक और कलात्मक परंपरा को दर्शाती है. पिछवाई शब्द 'पिछ' यानी पीछे और 'वाई' यानी लटकने से मिलकर बना है. इस कला में भगवान श्रीनाथजी के स्वरूप के पीछे लगाए जाने वाले कपड़े के पर्दों पर चित्र बनाए जाते हैं. करीब 400 साल पुरानी इस परंपरा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, कमल, गायों और रासलीला जैसे प्रसंगों को बेहद बारीकी से उकेरा जाता है. एक पेंटिंग को पूरा करने में कारीगरों को कई सप्ताह या महीने लग सकते हैं.
जापानी प्रधानमंत्री को मिला काशी का रॉयल ब्लू बनारसी स्टोल
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रधानमंत्री मोदी ने साधेली बॉक्स में रखा रॉयल ब्लू रंग का बनारसी कतान सिल्क स्टोल भेंट किया. बेहतरीन रेशम से हाथों से बुना गया यह स्टोल वाराणसी की सदियों पुरानी बुनाई परंपरा और कारीगरों की बारीक कारीगरी का प्रतीक है. इसमें सोने और चांदी की जरी का खूबसूरत काम किया गया है. स्टोल का रॉयल ब्लू रंग गरिमा, बुद्धिमत्ता और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है. बनारसी सिल्क अपनी भव्यता और खास बुनावट के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इस उपहार के जरिए भारत ने काशी की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक वस्त्र कला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया.
Prime Minister Narendra Modi gifted a Royal Blue Banarasi Katan Silk Stole in a Sadheli box to Japanese Prime Minister Sanae Takaichi during their meeting in Manila, Philippines The stole, presented in an elegant Sadheli box, symbolises India's enduring friendship, warmth, and cultural esteem. Woven from fine Katan silk, it showcases the centuries-old textile artistry of Banaras, with intricate motifs reflecting the precision and craftsmanship of generations of weavers, while its royal blue colour evokes dignity, wisdom, and harmony.
— ANI (@ANI) November 18, 2026
फिलीपींस के राष्ट्रपति को कश्मीरी कालीन
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर को प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ से बुना पारंपरिक कश्मीरी सिल्क कालीन भेंट किया. इस कालीन पर कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता से प्रेरित फूलों, चिनार के पत्तों और ज्यामितीय आकृतियों वाले डिजाइन बनाए गए हैं. इसकी चमक, मुलायम बनावट और बारीक कारीगरी इसे खास बनाती है. वहीं, फिलीपींस की फर्स्ट लेडी लुईस अरनेटा-मार्कोस को पारंपरिक कश्मीरी पश्मीना शॉल दी गई. इसे हाथ से बने पेपर-मैशे बॉक्स में रखा गया था. चांगथांगी बकरियों के मुलायम रेशों से तैयार पश्मीना अपनी गर्माहट, हल्केपन और कोमलता के लिए जानी जाती है. इस तरह दोनों उपहारों में कश्मीर की दो प्रसिद्ध हस्तशिल्प परंपराओं की झलक दिखाई दी.
ब्रुनेई के सुल्तान को मिला बीदर का चांदी की नक्काशी वाला फूलदान
ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया को कर्नाटक के बीदर में तैयार किया गया पारंपरिक बिदरीवेयर फूलदान भेंट किया गया. जिंक और तांबे की मिश्रित धातु से बने इस फूलदान पर काले रंग की पृष्ठभूमि में चांदी की बारीक नक्काशी की गई है. बिदरीवेयर कला अपनी खास बनावट, चमक और धातु पर की जाने वाली नक्काशी के लिए जानी जाती है. इस शिल्प में कारीगर बेहद सावधानी से चांदी के तारों और आकृतियों को धातु की सतह पर उकेरते हैं. यह उपहार कर्नाटक की पारंपरिक धातु कला और भारतीय कारीगरों की कुशलता को दुनिया के सामने रखने का एक खास जरिया बना.
पीएम मोदी की गिफ्ट डिप्लोमेसी से दुनिया तक पहुंच रही भारतीय विरासत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय दौरों और वैश्विक सम्मेलनों के दौरान भारतीय हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को उपहार के रूप में देकर 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश देते रहे हैं. इस पहल के पीछे मकसद केवल दूसरे देशों के नेताओं को उपहार देना नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग राज्यों की सदियों पुरानी कला, संस्कृति और कारीगरों की मेहनत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना भी है. पिछवाई पेंटिंग, बनारसी सिल्क, कश्मीरी पश्मीना और बिदरीवेयर जैसी कलाएं भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती हैं. ऐसे उपहारों के जरिए भारत अपनी विरासत को सम्मान दिलाने के साथ-साथ पारंपरिक शिल्प से जुड़े कारीगरों को भी वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें- 'सिर्फ 12 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए', पीएम मोदी बोले- दुनिया देख रही भारत की तरक्की