12 अक्टूबर को बुध बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत! नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए मौके

Mercury Transit October 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की राशि परिवर्तन के साथ उनके नक्षत्र गोचर को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि नक्षत्र बदलने के साथ ग्रह के प्रभाव में भी बदलाव देखने को मिलता है.

mercury-transit-vishakha-nakshatra-three-zodiac-signs-career
AI Generated

Mercury Transit October 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की राशि परिवर्तन के साथ उनके नक्षत्र गोचर को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि नक्षत्र बदलने के साथ ग्रह के प्रभाव में भी बदलाव देखने को मिलता है. इस समय बुध शुक्र की राशि तुला में विराजमान हैं और शुक्र के साथ उनकी युति बनी हुई है. अब 12 अक्टूबर 2026 को बुध स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कर्क, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए खास साबित हो सकता है. इन राशि वालों को करियर, कारोबार, धन और अपनी योजनाओं में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं.

12 अक्टूबर को होगा बुध का नक्षत्र परिवर्तन

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 12 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर स्वाति नक्षत्र छोड़कर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद बुध 3 नवंबर 2026 की सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. विशाखा 27 नक्षत्रों में 16वें स्थान पर आता है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं. ऐसे में बुध और बृहस्पति से जुड़े प्रभावों का यह संयोग व्यापार, करियर, शिक्षा, निवेश और भविष्य की योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़े नए अवसर मिलने की संभावना है. लंबे समय से किसी नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार करने वालों के लिए भी यह समय उपयोगी साबित हो सकता है. किसी पुराने संपर्क के जरिए नया काम मिलने या व्यापार को विस्तार देने की योजना आगे बढ़ने के योग बन सकते हैं.

कन्या राशि

बुध कन्या राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए उनका नक्षत्र परिवर्तन विशेष महत्व रखता है. बुध के विशाखा नक्षत्र में पहुंचने से करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी करने वालों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने के साथ नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. वहीं व्यापारियों के लिए नई डील, नए ग्राहक और महत्वपूर्ण कारोबारी योजनाएं लाभ का रास्ता खोल सकती हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. इस दौरान कामकाज से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं और उन्हें जमीन पर उतारने के लिए अनुकूल मौके मिल सकते हैं. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है, जबकि कारोबारियों के लिए नए संपर्क और काम के विस्तार के रास्ते खुल सकते हैं. किसी प्रोजेक्ट या योजना में सफलता आर्थिक लाभ दिला सकती है. इस अवधि में आपकी बातचीत करने की कला, समझदारी और सही निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. भारत 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, नौकरी-कारोबार में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें कल का राशिफल