कौशाम्बी में बड़ा सड़क हादसा, महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रेलर से टकराई, कई लोग घायल

कौशांबी में बड़े सड़क हादसे की जानकारी मिल रही है.

Major road accident in Kaushambi bus of devotees going to Maha Kumbh collided with trailer
दुर्घटनाग्रस्त बस

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दुखद हादसा हुआ, जब हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रही एक बस हाइड्रा क्रेन से टकरा गई। इस हादसे में 26 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के भौतार मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर हुई।

बस में 32 श्रद्धालु सवार थे

हादसे के समय बस में 32 श्रद्धालु सवार थे, जो आरती और भजन कीर्तन में मग्न थे। अचानक हाइड्रा क्रेन से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बस के यात्री सकते में आ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को छह एंबुलेंस के जरिए सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

8 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल भेजा

गंभीर रूप से घायल 8 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के कारण कानपुर-प्रयागराज रोड पर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। कौशांबी के एसपी, सीओ सिराथू, एडीएम और सीएमओ भी मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के निजी अस्पतालों में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' के लिए क्यों लेनी पड़ी अमिताभ बच्चन की परमिशन? जानिए पूरी कहानी