मैडॉक फिल्म्स और श्रद्धा कपूर ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, सामने आया ‘ईथा बाई’ का नया अवतार!

इस दिवाली खुशियों के साथ मिलने वाला है ईथा का थोड़ा एक्स्ट्रा जादू! धनतेरस के शुभ मौके पर मैडॉक फिल्म्स, श्रद्धा कपूर और ‘ईथा’ की पूरी टीम ने ईथा बाई का एकदम नया अवतार पेश किया है.

Maddock Films and Shraddha Kapoor extend Dhanteras wishes Eetha Bai
Eetha Bai

इस दिवाली खुशियों के साथ मिलने वाला है ईथा का थोड़ा एक्स्ट्रा जादू! धनतेरस के शुभ मौके पर मैडॉक फिल्म्स, श्रद्धा कपूर और ‘ईथा’ की पूरी टीम ने ईथा बाई का एकदम नया अवतार पेश किया है. इस नए लुक के साथ फैंस को अपने चहेते किरदार की एक और झलक देखने को मिली है, जिसने बड़े पर्दे पर ईथा के आने का इंतज़ार और भी मज़ेदार बना दिया है.

अपने दिलकश अंदाज़, धमाकेदार नए लुक और चिर-परिचित ईथा वाली मस्ती के साथ श्रद्धा कपूर के इस नए अवतार ने फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है. अब तो बस ईथा बाई के बड़े पर्दे पर आने का इंतज़ार है!

ये दिवाली, ईथावाली!

‘ईथा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.