राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'काम चालू है' 19 अप्रैल को होगी रिलीज, एक पिता की सच्ची जिंदगी पर आधारित

पलाश मुच्छल (अर्ध) द्वारा लिखित और निर्देशित, 'काम चालू है' एक दिल दहला देने वाली कहानी है, जिसमें राजपाल यादव, जिया मानेक और कुरंगी नागराज मुख्य भूमिका में हैं.

राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'काम चालू है' 19 अप्रैल को होगी रिलीज, एक पिता की सच्ची जिंदगी पर आधारित
'काम चालू है' फिल्म का पोस्टर

Rajpal Yadav starrer Kaam Chalu Hai:

मुंबई : अभिनेता राजपाल यादव 'काम चालू है' फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मेकर्स ने गुरुवार को रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म पलाश मुच्छल (अर्ध) द्वारा लिखित और निर्देशित है. यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें राजपाल यादव, जिया मानेक और कुरंगी नागराज मुख्य भूमिका में हैं. इस कहानी में एक पिता अपनी बेटी के सपने को पूरा करना चाहता है. यह कहानी सड़क दुर्घटनाओं की दुखद वास्तविकता पर प्रकाश डालती है. आइए जानते हैं कब और किस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म.

पलाश मुच्छल (अर्ध) द्वारा लिखित और निर्देशित, 'काम चालू है' एक दिल दहला देने वाली कहानी है, जिसमें राजपाल यादव, जिया मानेक और कुरंगी नागराज मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक नाटक है जो देशभर में बड़े-बडे़ गड्ढों की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रकाश डालती है. 

यह भी पढे़ं : Kunal Kapur Divorce: ऐसा कया हुआ जो टूटा 16 सालों का रिश्ता- कोर्ट ने दी मंजूरी, एक झटके में हुए अलग

एक पिता मनोज पाटिल की सच्ची कहानी पर आधारित

'काम चालू है' एक पिता मनोज पाटिल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो अपने दर्द को क्रांतिकारी आंदोलन में बदल कर एक मिसाल बनाता है. उनकी छोटी सी दुनिया में उनकी बेटी गुड़िया और पत्नी राधा हैं. अपनी बेटी का क्रिकेटर बनने का सपना पूरा करना उनके जीवन का मिशन बन गया है. गुड़िया का क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सेलेक्शन होने से वह बेहद ही खुश हुई, लेकिन उसके जीवन में एक ऐसा मोड़ आया, जहां प्रशासन की एक गैर-जिम्मेदारी के वजह से न केवल गुड़िया के सपने, बल्कि उसकी जिंदगी भी खत्म हो गई. मनोज अपनी बेटी के निधन से कैसे अपने आप को संभालते हैं यह एक प्रेरणादायक कहानी है. वह शोक को एक मिशन में बदल देते हैं और एक और बेटी को गुड़िया जैसी मौत से बचाने के लिए जुट जाते है.

'काम चालू है' यहां पर की जाएगी स्ट्रीम

निर्देशक पलाश मुछाल ने कहा, "मैं 'काम चालू है' के लॉन्च के लिए ZEE5 के साथ फिर से हाथ मिलाने और इस दिल छू लेने वाली कहानी को देशभर के दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत खुश हूं. हमारे पिछले सहयोग की सफलता के बाद, मुझे पूरा विश्वास है कि ZEE5 के दर्शक इस फिल्म को पूरे दिल से पसंद करेंगे. 'काम चालू है' हमारे समाज में अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले विषय की पड़ताल करती है. मेरा उद्देश्य दर्शकों के साथ जुड़ना और जुड़ाव की भावना पैदा करना है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म का आनंद लेंगे.''

जानें कब होगी फिल्म रिलीज

फिल्म के बारे में बात करते हुए, अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, "अर्ध में पलाश के साथ काम करना बहुत अच्छा था और इसलिए, जब उन्होंने 'काम चालू है' के लिए मुझसे संपर्क किया, तो शुरू में ही मैं इसका हिस्सा होना चाहता था. 'काम चालू है' एक बहुत ही प्रेरणादायक फिल्म है." एक दुखद दुर्घटना के कारण अपने बच्चे को खोने वाले माता-पिता के बारे में दिल छू लेने वाली कहानी, और, चूंकि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, इसलिए दर्शक इसे देखना जरूर पसंद करेंगे और मैं फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं, उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म उनके दिलों में एक विशेष स्थान बनाएगी जैसे कि मेरे दिल में बनाई है." 

'काम चालू है' को प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में IMPPA (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) द्वारा प्रचारित की जाने वाली फिल्मों में शामिल करने के लिए चुना गया है. यह फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी.

यह भी पढे़ं : हेमा मालिनी पर विवाद- जानें कांग्रेस ने नहीं दिया है किसी बड़े फिल्मी सितारे को टिकट, BJP में हैं कई नाम