भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच 12वां संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति 2026' श्रीलंका में जारी है. 13 से 26 नवंबर तक चलने वाला यह 14 दिवसीय युद्धाभ्यास श्रीलंका के मदुरु ओया स्थित आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित किया जा रहा है. इसमें भारत की ओर से 170 सदस्यीय सैन्य दल हिस्सा ले रहा है, जिसमें राजपूताना राइफल्स के जवान प्रमुख रूप से शामिल हैं.