India Mobile Congress 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में India Mobile Congress 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया. यह आयोजन 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा और इस साल इसकी थीम ‘सीमाओं से परे विस्तार’ रखी गई है. India Mobile Congress 2026 में डिजिटल नवाचार, अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी आधारित विकास में भारत की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित किया जा रहा है. इस संस्करण में 5G और 6G, अगली पीढ़ी के AI नेटवर्क, सेमीकंडक्टर, गैर-स्थलीय नेटवर्क, साइबर सुरक्षा और क्वांटम कम्युनिकेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस है.