Haryana Diary: पंजाब में BJP का मिशन 2027! CM Nayab Saini ने जनसभा से भरी हुंकार! | Latest News

Haryana Diary: जालंधर की जनसभा से नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान सरकार को घेरा, पंजाब में नशे और बेरोजगारी पर उठाए सवाल, किसानों-MSP और रोजगार योजनाओं के जरिए गिनाईं हरियाणा सरकार की उपलब्धियां.

Bharat 24

Haryana Diary: पंजाब विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही प्रदेश में सियासी बयानबाजी भी बढ़ने लगी है. पंजाब में नशा, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनावी मुद्दों के तौर पर उभर रही है. इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर की जनसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने पंजाब की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए हरियाणा के विकास मॉडल को पंजाब के सामने एक उदाहरण के रूप में पेश किया.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में नशे की समस्या और युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया. उन्होंने सवाल किया कि आखिर पंजाब को नशे, बेरोजगारी और बदहाल कानून-व्यवस्था से मुक्ति कौन दिलाएगा? उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इन समस्याओं से छुटकारा चाहती है. ऐसे में राज्य सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना होगा.

ये भी पढ़ें- CM Saini Speech: Bhagwant Mann और Kejriwal पर CM नायब सैनी ने बोला जोरदार हमला! | Hoshiyarpu