Haryana Diary: हरियाणा में छठ महापर्व का भव्य आयोजन! CM Saini ने पूर्वांचल समाज को दिया बड़ा संदेश!

Haryana Diary: यमुना तट पर छठ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएं, बोले- बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी के लोगों ने छठ पूजा को हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत बनाया.

Bharat 24

Haryana Diary: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर हरियाणा में सामाजिक समरसता और भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. यमुना तट पर आयोजित छठ महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि छठ महापर्व अब हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए लोगों ने अपनी आस्था और मेहनत से इस पर्व को हरियाणा में भी विशेष पहचान दिलाई है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है. पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपनी परंपराओं और संस्कृति को हरियाणा में भी जीवंत रखा है. आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छठ महोत्सव का आयोजन उत्साह के साथ किया जा रहा है. इससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी मजबूती मिल रही है.

ये भी पढ़ें- Breaking News: Amitabh Bachchan-Abhishek Bachchan को फिर मिली जान से मारने की धमकी!