Breaking News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. दोनों को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस बार धमकी में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का नाम सामने आया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए धमकी देते हुए कहा गया कि चाहे जितने बुलेटप्रूफ इंतजाम कर लिए जाएं, बाप-बेटे को मार दिया जाएगा. लगातार मिल रही धमकियों के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है और बच्चन परिवार की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन और उनके बंगले जलसा का जिक्र करते हुए अक्टूबर से नवंबर के बीच करीब पांच बार धमकी दी गई. इससे पहले भी जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई थी. अब एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमिताभ और अभिषेक बच्चन को निशाना बनाने की बात कही गई है. धमकी में बुलेटप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था को भी बेअसर बताते हुए दोनों पर हमला करने की बात लिखी गई है.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Big Meeting : अभी-अभी सीएम योगी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग! कर दिया बड़ा ऐलान?