Guru Nanak Jayanti 2026: PM Modi की मौजूदगी में शबद कीर्तन, LG और CM Rekha Gupta भी रहे मौजूद!

Guru Nanak Jayanti 2026: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले दिल्ली के लोकनिवास में विशेष शबद कीर्तन का आयोजन हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश झुकाया, इस दौरान LG तरनजीत सिंह संधू और CM रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं.

Bharat 24

Guru Nanak Jayanti 2026: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार को दिल्ली के लोकनिवास में विशेष शबद कीर्तन का आयोजन किया गया. इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं. कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर गुरबाणी और शबद कीर्तन से भक्तिमय नजर आया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली के लोकनिवास पहुंचे. यह पहली बार था, जब प्रधानमंत्री दिल्ली के उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास पहुंचे. कार्यक्रम की मेजबानी उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने सिर पर कपड़ा बांधकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश झुकाया और शबद कीर्तन का श्रवण किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- India-Nepal Biletral Talks : Energy से लेकर Trade तक, भारत-नेपाल के बीच किन मुद्दों पर बात?