Gujarat News: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का एक अलग और आत्मीय अंदाज देखने को मिला. गरबाड़ा जाते समय उन्होंने अचानक अपना काफिला पीपरगोटा गांव में रुकवा दिया और आदिवासी किसान बकुल भाई वकला के घर पहुंच गए. मुख्यमंत्री के बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. उन्होंने किसान के परिवार से मुलाकात की और उनके साथ सहज अंदाज में बातचीत की.
इस मुलाकात के दौरान खेती-किसानी, परिवार की आजीविका और बच्चों की पढ़ाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने किसान परिवार से उनके दैनिक जीवन और जमीनी अनुभवों के बारे में जानकारी ली. यह मुलाकात किसी औपचारिक कार्यक्रम के बजाय सीधे आम लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश के रूप में सामने आई. पीपरगोटा गांव के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नंदघर आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. यहां उन्होंने छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उनके साथ हल्के-फुल्के पल साझा किए. उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्र की व्यवस्थाओं और बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली.
ये भी पढ़ें- Breaking News: कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! 81 सचिवों की नई लिस्ट जारी, 25 पुराने चेहरे बाहर