Election 2027: BJP की नई टीम का पहला बड़ा मंथन! Nitin Nabin करेंगे बैठक की अध्यक्षता

Election 2027: बीजेपी मुख्यालय में होने वाली बैठक में यूपी-पंजाब समेत सात चुनावी राज्यों की तैयारियों, UGC विवाद, UPI शुल्क, चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों और NEET जैसे मौजूदा मुद्दों पर रणनीति पर मंथन होगा.

Bharat 24

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आज अहम संगठनात्मक बैठक होने जा रही है. बीजेपी मुख्यालय में सुबह 9 बजे से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल होंगे. बैठक में आगामी चुनावों से लेकर देश में चल रहे कई अहम और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

बैठक में उन राज्यों को लेकर खास चर्चा हो सकती है, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं. उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कुल सात चुनावी राज्यों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की तैयारियों और आगे की रणनीति पर मंथन किए जाने की संभावना है. पार्टी इन राज्यों में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा तय कर सकती है.

ये भी पढ़ें- UP Flood Alert: नदियों का रौद्र रूप, गांवों में दहशत! UP में बाढ़ का बड़ा अलर्ट!