ये एक फल कई समस्याओं का रामबाण इलाज! सिर्फ 20 दिन खा लेने से दिखने लगेगा फर्क

अमरूद को अक्सर सस्ता फल समझकर कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं. यह लगभग 12 महीने उपलब्ध रहता है और इसी कारण कई लोग इसे खाने के बजाय मौसम में आने वाले फलों को ज्यादा फायदेमंद मानते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

ये एक फल कई समस्याओं का रामबाण इलाज! सिर्फ 20 दिन खा लेने से दिखने लगेगा फर्क
Image Source: Freepik

अमरूद को अक्सर सस्ता फल समझकर कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं. यह लगभग 12 महीने उपलब्ध रहता है और इसी कारण कई लोग इसे खाने के बजाय मौसम में आने वाले फलों को ज्यादा फायदेमंद मानते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसे जानने के बाद आप इसे रोज़ खाना शुरू कर देंगे.

अमरूद में विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B12, B6, विटामिन C और विटामिन E जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. आपको यह जानकर भी आश्चर्य होगा कि इसमें संतरे से भी ज्यादा विटामिन C होता है. अब जानते हैं कि यह आपके लिए किस तरह फायदेमंद हो सकता है.

वजन घटाने में कारगर 


अमरूद कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर होता है, जो वेट लॉस में काफी मदद करता है. इसका उच्च फाइबर कंटेंट आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं. इसमें घुलनशील और अघुलनशील डायट्री फाइबर दोनों होते हैं. इसलिए अपनी रोजाना की डाइट में अमरूद को जरूर शामिल करें, क्योंकि यह आपको कई तरह से लाभ पहुंचाएगा.

स्किन को पहुंचाए फायदा


अमरूद में विटामिन C की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स आपके चेहरे का ग्लो बढ़ाते हैं. यह त्वचा को टोन करने और उसकी बनावट को सुधारने में भी मदद करता है.

बुढ़ापे के निशान दूर करने में मदद


अमरूद आपको जवान बनाए रखने में भी मदद कर सकता है. इसमें स्किन के लिए जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं. यदि आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से नुकसान हो रहा है, तो अमरूद का सेवन उसे कम करने में मदद कर सकता है. विटामिन C की वजह से अमरूद कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे आपकी स्किन टाइट और जवां बनी रहती है.