बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य और आधुनिक युद्ध की चुनौतियों के बीच भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकस बढ़ रहा है. रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-ईरान संघर्ष जैसे घटनाक्रमों ने ड्रोन, मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम की अहमियत को और स्पष्ट किया है. इस संबोधन में रक्षा आधुनिकीकरण के तीन प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की गई है, जिसमें बजट और कैपिटल एक्विजिशन को विशेष महत्व दिया गया है. जानिए भारतीय सेना को भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार करने की सरकार की रणनीति.