Dahaad: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब उत्तर प्रदेश में मथुरा को लेकर राजनीतिक और विकास की रणनीति पर चर्चा तेज हो गई है. बीजेपी और प्रदेश सरकार मिलकर मथुरा के विकास को नई दिशा देने की तैयारी कर रहे हैं. इस मुद्दे पर हुई बैठक को एक अहम शुरुआत माना जा रहा है. पार्टी का संकल्प है कि जिस तरह अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे, उसी तरह मथुरा में भी विकास की नई संभावनाएं तैयार हों.
इस मुद्दे पर बातचीत के दौरान नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या के बाद मथुरा को लेकर भी बीजेपी और सरकार ने चुनाव से पहले रणनीति तैयार करने के लिए बैठक की है. उन्होंने इसे एक अच्छी शुरुआत बताया. उनके मुताबिक, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद प्रदेश के विकास को नई गति मिली है. लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और धार्मिक पर्यटन का माहौल मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि पार्टी का संकल्प है कि मथुरा में भी इसी तरह का विकास हो. इससे न केवल मथुरा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास में भी मथुरा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उनके मुताबिक, सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भी यही मंशा है कि मथुरा का विकास हो और धार्मिक विरासत को नई पहचान मिले.
ये भी पढ़ें-PM Modi Philippines Visit : QUAD की बैठक से चीन तक... पीएम मोदी के दौरे पर दुनिया की नजर!