कांग्रेस ने मंडी से BJP प्रत्याशी कंगना के सामने विक्रमादत्य, चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने नई लिस्ट मे कांग्रेस ने 16 नए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. इसमें चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि हिमाचल की हॉट सीट मंडी, जहां से बीजेपी की तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को प्रत्याशी बनाया गया है, वहां पर कांग्रेस ने युवा चेहरे विक्रमादित्य सिंह पर दांव खेला है.

कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, मंडी से BJP प्रत्याशी कंगना के सामने विक्रमादत्य, चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को मौका
Congress/ Symbolic Image ANI

Congress Candidate List

नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस नई लिस्ट मे कांग्रेस ने 16 नए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. इसमें चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि हिमाचल की हॉट सीट मंडी, जहां से बीजेपी की तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को प्रत्याशी बनाया गया है, वहां पर कांग्रेस ने युवा चेहरे विक्रमादित्य सिंह पर दांव खेला है.

कांग्रेस CEC की हुई थी मीटिंग

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में लगी हुई हैं. इसी को लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक थी. इस मीटिंग में सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ था.

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये बताया

कांग्रेस सीईसी (Congress CEC) की मीटिंग को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने बताया, "हमने जिन 2-3 नामों को शॉर्टलिस्ट किया था, उन पर चर्चा हुई. यह शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर करता है, मल्लिकार्जुन खड़गे पर और वे किन नामों को मंजूरी देते हैं. हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार एक युवा नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए. इसलिए, एक विक्रमादित्य के नाम पर सहमति बन गई है, बाकी के नामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा."

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो, DMK पर लगाया भ्रष्टाचार और सनातन विरोधी होने का आरोप