Congress Manifesto: कांग्रेस जल्द जारी करेगी घोषणापत्र? अग्निवीर स्कीम को बंद करने से लेकर युवाओं पर होगा फोकस

Congress Manifesto: कांग्रेस जल्द जारी करेगी घोषणापत्र? अग्निवीर स्कीम को बंद करने से लेकर युवाओं पर होगा फोकस

Congress Manifesto

लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है. चुनाव आयोग द्वारा कुछ ही समय में तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. ऐसे में राजनीतिक मैदान में पार्टियां जोरो शोरों के साथ अपनी तैयारियां करती हुई नजर आ रही है. इस समय पार्टियों का फोकस जनता का दिल और उनका वोट जीतने पर है. वहीं जल्द ही पार्टियां अपने घोषणापत्र ( Congress Manifesto) को पेश करने वाली हैं.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में किस पर रहेगा फोकस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस बार फोकस युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़ों, गरीबों पर ही रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार इस बार पार्टी AI का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि पार्टी के इस बार के घोषणापत्र में युवाओं पर अधिक फोकस रहने वाला है.

युवाओं पर होगा फोकस

इस घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता स्कीम में अच्छै पैसा देने के वादे से लेकर शिक्षा क्षेत्र में लोन की ब्याज दर में छूट शामिल की जा सकती है. इसी के साथ केंद्र के लाखों खाली पदों को भरने की बात इस घोषणापत्र में की जा सकती है. मिली जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में रोजगार देने की भी बात की जा सकती है.

इस योजना को बंद करने का हो सकता ऐलान

आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टियों को किसी तरह से जनता को अपनी ओर आकर्षित करने की आवश्यकता पड़ सकती है. ऐसे में पार्टी की ओर से चुनाव से पूर्व अग्निवीर योजना को बंद करने का ऐलान किया जा सकता है. इस योजना के तहत पुरानी भर्ती स्कीम को लागू करने का वादा जनता से किया जा सकता है.

जल्द घोषणापत्र लाने का बनाया मन?

बता दें कि इस बार पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र को लाने का मन बना रही है. इस संबंध में आज शाम 4 बजकर 30 मिनट पर दोबारा मीटिंग की जा सकती है. इस मीटिंग में पार्टी सदस्य बैठकर घोषणापत्र के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने का कार्य करेंगे. वहीं इसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ड्राफ्ट सौंपा जाएगा.

 

SBI पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले 'चंदे के धंधे को छिपाने के लिए झोंक दी पूरी ताकत’