Breaking News: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के 81 सचिवों की नई सूची जारी की है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सचिवों की नियुक्ति से जुड़ी यह सूची जारी की. इस फेरबदल में कई नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. वहीं, राजस्थान से डूंगर राम गदर को सचिव बनाया गया है.
कांग्रेस की नई सूची में राजस्थान के नेताओं को लेकर भी अहम बदलाव देखने को मिला है. डूंगर राम गदर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दिव्या मदेरणा को सचिव पद से हटा दिया गया है. इसके अलावा संजना जाटों को भी सचिव पद से हटाया गया है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है. पार्टी ने 81 सचिवों की नई सूची जारी कर संगठन में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया है.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech : किसी को नहीं पता था अखिलेश यादव को CM योगी ऐसा बोल देंगे! | Yogi Viral Speech