विराट कोहली को उनकी कमजोरी बताने से भी डरते हैं कोच! पूर्व कोच ने बताई ड्रेसिंग रूम की कहानी

क्या आपको पता है कि कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को उनकी बल्लेबाजी की कमी बताने में कोच भी हिचकिचाते हैं? टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच रायन टेन डेस्काथे ने इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है.

Coaches are afraid of Virat Kohli Ryan ten Doeschate reveals dressing room story
Coaches are afraid of Virat Kohli Ryan ten Doeschate reveals dressing room story

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल हैं. मैदान पर उनका प्रदर्शन हो या उनका अंदाज, हमेशा चर्चा में रहता है. लेकिन क्या आपको पता है कि कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को उनकी बल्लेबाजी की कमी बताने में कोच भी हिचकिचाते हैं? टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच रायन टेन डेस्काथे ने इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है.

रायन टेन डेस्काथे ने टॉकस्पोर्ट क्रिकेट पॉडकास्ट में बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विराट कोहली ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर ड्राइव खेलने की कोशिश में लगातार अपना विकेट गंवा रहे थे. उनकी इस कमजोरी पर काफी चर्चा हो रही थी. सवाल उठ रहे थे कि आखिर कोचिंग स्टाफ इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए क्या कर रहा है.

विराट को सलाह देने से क्यों घबराते हैं कोच?

डेस्काथे के मुताबिक, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को उनकी तकनीक में कमी बताना आसान नहीं होता. उनके कद और अनुभव को देखते हुए कोच भी ऐसी बात कहने से पहले कई बार सोचते हैं.

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के चौथे टेस्ट के दौरान वह खुद विराट से बात करने पहुंचे थे. डेस्काथे का कहना है कि वह ऐसे कोच नहीं बनना चाहते, जो किसी बड़े खिलाड़ी को सही बात बताने से सिर्फ इसलिए डरता हो कि सामने वाला क्या सोचेगा.

उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में विराट कोहली खुद चाहते थे कि कोई उनकी बल्लेबाजी की कमजोरी पर उनसे बात करे. ऐसे में उनके लिए इस मुद्दे पर बातचीत करना थोड़ा आसान हो गया था.

विराट को कुछ समझाना क्यों हो सकता है खतरनाक?

डेस्काथे ने माना कि विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को उनकी गलती बताना कोच के लिए काफी संवेदनशील काम हो सकता है. इसमें सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि कोच क्या कहना चाहता है, बल्कि यह भी जरूरी है कि वह अपनी बात किस समय और किस तरीके से रखता है.

उनके मुताबिक, किसी बड़े खिलाड़ी के पास जाकर उसकी तकनीक में कमी बताना और उसे समझाना कोच के लिए जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए ऐसी बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करना और अपनी बात को सही तरीके से रखना बेहद जरूरी है.

डेस्काथे के इस खुलासे से पता चलता है कि बड़े खिलाड़ियों को कोचिंग देना सिर्फ तकनीक सिखाने तक सीमित नहीं है. कई बार सही बात कहने के लिए भी कोच को काफी समझदारी और हिम्मत दिखानी पड़ती है.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली के निशाने पर महारिकॉर्ड, तीसरे ODI में 22 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, बनेंगे पहले खिलाड़ी