CM Yogi Speech: दुनिया तक पहुंचेगा UP का कारोबार! योगी का बड़ा ऐलान! | UP International Trade Show

UP International Trade Show 2026 के चौथे संस्करण का ग्रेटर नोएडा में आगाज, सीएम योगी ने अमित शाह समेत 90 से अधिक देशों से पहुंचे विदेशी खरीदारों और एग्जीबिटर्स का किया स्वागत

Bharat 24

UP International Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे संस्करण का आगाज हो गया है. उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रहे. इस दौरान देश-विदेश से आए विदेशी खरीदारों, प्रदर्शकों और अन्य प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत और अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि ट्रेड शो के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमित शाह की मौजूदगी आयोजन के लिए महत्वपूर्ण है. सीएम योगी ने जापान, सिंगापुर और बेलारूस को इस वर्ष के पार्टनर देशों के तौर पर शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने इन देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों का भी समारोह में स्वागत किया.

ये भी पढ़ें- Election Commission Row: Jantar Mantar 2.0 की धमकी! '48 घंटे' बाद कुछ होगा बड़ा?