CM Yogi Speech: UP के बहादुर पुलिसवालों को मिला सम्मान! CM योगी बोले- शानदार काम | Big Breaking

CM Yogi Speech: लखनऊ के लोक भवन में सीएम योगी ने ‘संघर्ष’ पुस्तक का किया विमोचन, 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित, 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी.

Bharat 24

CM Yogi Speech: लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन किया. इस दौरान उन्होंने 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम भी हुआ.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन किया. इस पुस्तक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुभवों के साथ-साथ भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयोगों और प्रयासों की जानकारी दी गई है. पुस्तक का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में सुधार, अधिकारियों के अनुभव और बदलती पुलिसिंग व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखना है.

ये भी पढ़ें- UP Election 2027: योगी का बड़ा ऐलान! चुनाव से पहले सिमट गई पूरी सपा? | CM Yogi Big Announcement