CM Saini Speech: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं को रोजगार देने के वादे पर सवाल उठाए. उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के युवाओं ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि 13 गोल्ड मेडल में से 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं. खास बात यह है कि इन 7 स्वर्ण पदकों में से 5 पदक राज्य की बेटियों ने हासिल किए हैं. यह पूरे हरियाणा के लिए गर्व और सम्मान की बात है.
सीएम सैनी ने कहा कि एक समय पंजाब खेलों के मामले में देश का नंबर वन राज्य हुआ करता था, लेकिन आज वह पीछे छूट गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने झूठे वादे और बातें करके जनता से वोट हासिल किए. उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे चुटकुले जनता के बीच नहीं चलते, बल्कि सिनेमा हॉल में अच्छे लगते हैं. जनता सरकार से यह जानना चाहती है कि उसने वास्तव में क्या काम किया है.
ये भी पढ़ें- Indian Politics Before Chhath Puja 2026 : छठ से पहले दिल्ली में सियासी घमासान! AAP पर गंभीर आरोप?