Chhath 2026: पूर्वांचलियों को दिल्ली सरकार की बड़ी सौगात! मुनक नहर पर बना भव्य छठ घाट! | Delhi

Chhath 2026: दिल्ली के शालीमार बाग में मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद.

Bharat 24

Chhath 2026: लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ नजदीक आते ही देशभर में इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं. राजधानी दिल्ली में भी छठ पूजा को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए शालीमार बाग इलाके में मुनक नहर के किनारे नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया. करीब 11 किलोमीटर लंबे इस घाट का विधिवत उद्घाटन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे.

दिल्ली के शालीमार बाग स्थित सिंगलपुर रोड पर मुनक नहर के दोनों किनारों पर इस भव्य छठ घाट का निर्माण कराया गया है. उद्घाटन समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा भी शामिल हुए. इस दौरान नेताओं ने छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया और दिल्लीवासियों को महापर्व की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech : जब पीएम मोदी ने पत्रकारों से साझा किए पुराने किस्से! जोर-जोर से बजने लगी तालियां!