CBSE Date Sheet 2027: CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का किया ऐलान, देखें पूरी डेटशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2027 की डेटशीट जारी कर दी है.

CBSE Date Sheet 2027 exam dates for classes 10 and 12 complete date sheet
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च को खत्म होंगी, जबकि 12वीं के पेपर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगे.

इस बार दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 46 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. ऐसे में डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी तैयारी और रिवीजन का शेड्यूल बनाने में मदद मिलेगी. आइए जानते हैं कि 10वीं और 12वीं की किस विषय की परीक्षा किस दिन होगी और छात्र डेटशीट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

10वीं-12वीं की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. यहां होमपेज पर दिए गए Latest @ CBSE सेक्शन को खोलें. इसके बाद Class 10th Date Sheet 2027 या Class 12th Date Sheet 2027 के लिंक पर क्लिक करें.

लिंक खुलने के बाद डेटशीट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसमें अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय चेक कर लें. छात्र इस PDF को डाउनलोड करके अपने पास सेव भी कर सकते हैं.

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी. विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है.

  • 16 फरवरी – पेंटिंग
  • 17 फरवरी – गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक)
  • 22 फरवरी – साइंस
  • 26 फरवरी – इंग्लिश
  • 27 फरवरी – हिंदी और अन्य भाषाएं
  • 3 मार्च – हिंदी कोर्स A और B
  • 8 मार्च – सोशल साइंस
  • 9 मार्च – कुछ भाषाओं और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा

कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 9 मार्च 2027 को आयोजित होगी. अन्य विषयों की पूरी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक डेटशीट में दी गई है.

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 16 फरवरी से शुरू होंगी. हालांकि, 12वीं के विद्यार्थियों के पेपर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगे. प्रमुख विषयों की परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है.

  • 16 फरवरी – फिजिक्स
  • 23 फरवरी – अकाउंटेंसी
  • 25 फरवरी – ज्योग्राफी
  • 27 फरवरी – केमिस्ट्री
  • 5 मार्च – इंग्लिश कोर और इंग्लिश इलेक्टिव
  • 9 मार्च – गणित और अप्लाइड मैथेमेटिक्स
  • 15 मार्च – इकोनॉमिक्स
  • 19 मार्च – पॉलिटिकल साइंस
  • 25 मार्च – बायोलॉजी
  • 27 मार्च – हिस्ट्री
  • 30 मार्च – सोशियोलॉजी
  • 2 अप्रैल – बिजनेस स्टडीज
  • 9 अप्रैल – रिटेल और वेब एप्लीकेशन

कक्षा 12वीं का आखिरी पेपर 9 अप्रैल 2027 को होगा. सभी विषयों की विस्तृत जानकारी के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक डेटशीट देख सकते हैं.

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की अहम बातें

CBSE की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी. विषय के अनुसार पेपर दोपहर 12:30 बजे या 1:30 बजे तक चलेंगे.

इस बार कक्षा 10वीं के लिए 83 विषयों और 12वीं के लिए 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. डेटशीट तैयार करते समय बोर्ड ने 40 हजार से ज्यादा विषय संयोजनों को ध्यान में रखा है, ताकि अलग-अलग विषय चुनने वाले छात्रों के पेपर एक ही दिन न पड़ें.

कितने विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन?

CBSE के आंकड़ों के मुताबिक, 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 26.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 19.2 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर लगभग 46 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे.

परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले जारी हुई डेटशीट

CBSE ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है. इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाने और कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान देने का समय मिलेगा.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी कक्षा की पूरी डेटशीट ध्यान से देखें और सभी विषयों की परीक्षा की तारीख नोट कर लें. साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए रिवीजन का टाइम टेबल भी बना लें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी न हो.