Petrol-Diesel Price: 10 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल, सरकार की तेल कंपनियों से चल रही है बात

Petrol-Diesel Price: 10 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल, सरकार की तेल कंपनियों से चल रही है बात

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी को बड़ा तोहफा दे सकती है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक,  सरकार ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol and Diesel Price) घटाने पर विचार कर रही हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल कंपनियों का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 75000 करोड़ रुपये पहुंच सकता है और इसी को देखते हुए कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटा सकती हैं.

कितने रुपये तक हो सकती है कटौती

सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर तक कटौती कर सकती है. पिछले महीने पहले भी ईंधन की कीमतों में कटौती का रोडमैप बनाने के लिए पीएमओ, वित्त मंत्रालय और पेटोलियम मंत्रालय के उच्च अधिकारियो के बीच बैठक हुई थी. इस बैठक में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने के लिए अलग-अगल फॉर्मूले और विकल्पों पर विस्तार से बातचीत की जा रही है. 

2022 से कीमतों में नहीं हुआ है कोई बदलाव

जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी फ्यूल रिटेलर्स (Government Fuel Retailers) ने अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. अब कंपनियों ने प्राइसिंग रिव्यू का संकेत दिया है. अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) को 10 रुपये प्रति लीटर का प्रॉफिट हो सकता है, इस लिए ग्राहकों को राहत दी जा सकती है.