कुछ ही देर में BJP जारी करेगी घोषणापत्र, PM मोदी,अमित शाह समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

Bjp Manifesto Release Today: रविवार को बीजेपी पार्टी कुछ ही देर में अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है.इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र - 'संकल्प पत्र' का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है

Bjp Manifesto Release Today news in hindi
कुछ ही देर में पीएम मोदी जारी करेंगे बीजेपी का घोषणापत्रः फाइल फोटोः सोशल मीडिया

Bjp Manifesto Release Today

BJP रविवार को अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने वाली है. इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र - 'संकल्प पत्र' का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

राजनाथ सिंह भी होंगे मौजूद

पार्टी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस घोषणापत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा। घोषणापत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फोकस के साथ "मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047" होगा. वहीं घोषणापत्र जारी होने के दौरान इस कार्यक्रम में सुरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहने वाले हैं.

भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक घोषणापत्र समिति नियुक्त की थी, जिसने पार्टी द्वारा 'संकल्प पत्र' जारी करने से पहले लोगों के सुझाव लेने के लिए देश भर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने सहित कई अभ्यास शुरू करने के बाद इसकी सामग्री पर विचार-विमर्श करने के लिए दो बार बैठक की थी।

प्राप्त हुए इतने सुझाव

आपको बता दें कि भाजपा को अपने घोषणापत्र के लिए 1.5 मिलियन से अधिक सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें 400,000 से अधिक नमो ऐप के माध्यम से और 1.1 मिलियन से अधिक वीडियो के माध्यम से शामिल हैं. 18वीं लोकसभा के लिए 543 प्रतिनिधियों को चुनने के लिए भारत में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल, 2024 से 1 जून, 2024 तक होने हैं. ये-ह चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे, जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. 1.44 अरब की कुल आबादी में से लगभग 970 मिलियन व्यक्ति चुनाव में भाग लेने के पात्र हैं. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधान सभा चुनाव आम चुनाव के साथ होंगे. इसके अलावा, 16 राज्यों में 35 सीटों पर उपचुनाव होंगे.

यह भी पढ़े: कांग्रेस ने मंडी से BJP प्रत्याशी कंगना के सामने विक्रमादत्य, चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को मैदान में उतारा