Gujarat News: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को आमतौर पर गुजराती भाषा में संवाद करते देखा जाता है, लेकिन इस बार उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला. भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गुजरात के दाहोद जिले पहुंचे मुख्यमंत्री ने फर्राटेदार हिंदी में अपना संबोधन दिया. उनके इस अंदाज को हिंदी नहीं बोल पाने को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब माना जा रहा है.
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 72 घंटे के प्रवास पर दाहोद पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने गुजराती के बजाय हिंदी में लोगों को संबोधित किया. उनके भाषण का अंदाज चर्चा में आ गया है. इसे लेकर कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने हिंदी भाषा को लेकर विरोधियों की ओर से बनाए जा रहे नैरेटिव को जवाब दिया है.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech : किसी को नहीं पता था अखिलेश यादव को CM योगी ऐसा बोल देंगे! | Yogi Viral Speech