Rashifal, 12 January 2024: तनाव से निजात, करियर में अचानक होगा बदलाव; पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Rashifal, 12 January 2024: तनाव से निजात, करियर में अचानक होगा बदलाव; पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 12 January 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार सप्ताह के हर दिन किसी न किसी भगवान की पूजा की जाती है. इसी तरह शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों (Daily Horoscope) को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा और कौन रोमांटिक विचारों और  सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे. पढ़ें मेष से मीन राशि तक क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? 

1. मेष (Aries)

मेष राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वालों की बात करें तो मुकाबले का सामना करना पड़ेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं. अगर आप लिखते हैं तो आज का दिन अच्छा है.

2. वृष (Taurus)

वृष राशि के जातकों की बात करें तो नौकरी में लंबे समय से आ रही परेशानी दूर हो जाएगी. आपका व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है. जिद्द के वजह से काफी कठीनाई हो सकती है.  किसी के साथ विवाद होने की संभावना है.

3. मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के दिन की शुरूआत अच्छी होने वाली है. नौकरी कर रहे लोगों को  आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है. सामाजिक कार्य से जुड़ सकते हैं.  नकारात्मकता को अपने से दूर रखें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

4. कर्क (Cancer) 

कर्क राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है. बोलने में संयम रखें, वाद विवाद में पड़ेंगे तो आगे चलकर आपको ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. सेहत का ख्याल रखें. 

5. सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोगों का दिन ठीक ठाक रहेगा. ऑफिस में फालतू की चीजों में ना उलझें. आलस्य, क्रोध को त्याग दें और सफलता की और आगे बड़े. सावधानी से काम करें. संतान की ओर से मिल रही चिंता दूर हो जाएगी.

6. कन्या (Virgo)

कन्या राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए  शुक्रवार का दिन लाभदायी रहने वाला है. नौकरी कर रहे लोग नया प्लान बना सकते हैं. तनाव कम लें नहीं तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. धन लाभ होगा. परिवार के साथ कही यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं.

7. तुला (Libra)

तुला राशि के लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी. ऐसा करने से नेम फेम मिलेगा. बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. जिसके चलते मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी.  बस सेहत का ध्यान रखें. 

8. वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होगा. गुस्सा पर कंट्रोल करें सोच समझकर बोले. अधिक धन खर्च करने से बचें नहीं तो भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. 

9. धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों को बिजनेस में लाभ होगा. कमाई वाले सौदे हो सकते हैं. नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें. सेहत का ख्याल रखें लापरवाही ना करते हुए डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

10. मकर (Capricorn)

मकर राशि के लोग किसी के साथ भी पैसों के लेन देन को लेकर सावधानी बरते. ऑफिस में वर्कलोड कम होने की वजह से तनाव कम रेहगा. अच्छा महसूस करेंगे और परिवार का साथ समय बितेगा. 

11. कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को दफ्तर में आज अच्छा समय बितेगा. परिवार की तरह माहौल रहेगा. लेकिन बोलने से पहले सोच समझ लें. सेहत का ख्याल रखें. परिवार के साथ कही बाहर घूमने जा सकते हैं. 

12. मीन (Pisces)

नौकरी में मीन राशि के लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. परिवार में लंबे समय से चल रहा तनाव दूर हो जाएगा. मकान, वाहन को संभालकर चलाएं. सेहत का ख्याल रखें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.