Arvind Kejriwal Bungalow: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चर्चित सरकारी आवास अब आम लोगों के लिए खोला जाएगा. दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है. पहले सरकार ने इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने का फैसला किया था, लेकिन आम जनता और पत्रकारों की मांग को देखते हुए अब निर्णय बदल दिया गया है. सरकार की योजना के मुताबिक, अगले हफ्ते से ऑनलाइन बुकिंग और टिकट व्यवस्था के जरिए लोग इस परिसर का भ्रमण कर सकेंगे.
यह आवास उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित है. परवेश वर्मा के मुताबिक, दिल्ली कैबिनेट की पिछली बैठक में इसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का निर्णय लिया गया था. हालांकि, बाद में आम नागरिकों और पत्रकारों की लगातार मांग को देखते हुए इसे जनता के लिए खोलने का फैसला किया गया. सरकार की ओर से इसके लिए ऑनलाइन आरक्षण और टिकट प्रणाली लागू की जाएगी. आम लोगों के आने से पहले दो से तीन दिनों तक देशभर के पत्रकारों को इस पूरे परिसर का भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद नागरिक भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत यहां जा सकेंगे.
ये भी पढ़ें- Dahaad: ब्रज से बड़ा संदेश...2027 के लिए तैयारी विशेष! | CM Yogi | Nitin Nabin | UP Politics |Debate