Amit Shah Speech : UP में निवेश का माहौल कैसे बदला? गृह मंत्री अमित शाह ने बताया... | UP Trade Show

UP International Trade Show में अमित शाह ने यूपी के बदलते औद्योगिक माहौल का जिक्र किया, 2013 की निवेश कॉन्फ्रेंस से लेकर 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य तक की बात रखी

Bharat 24

UP International Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उद्योग जगत के प्रतिनिधि, कारोबारी, निवेशक और विदेशी खरीदार शामिल हुए. यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है.

अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती से जोड़कर की. उन्होंने कहा कि उनके विचारों में मुक्त व्यापार और आर्थिक नीति से जुड़े विचारों का उल्लेख मिलता है. शाह ने दीनदयाल उपाध्याय के राजनीतिक और आर्थिक विचारों को भारतीय जनसंघ और बाद में बीजेपी की विचारधारा से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन उनके जैसे कई कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाली पीढ़ियां भी उनके बताए रास्ते पर काम करेंगी.

ये भी पढ़ें- Election Commission Row: Jantar Mantar 2.0 की धमकी! '48 घंटे' बाद कुछ होगा बड़ा?