रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ और उसके प्रबंधन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के वार रूम की कार्यप्रणाली और तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिए करीब 6 महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी गई थी. ट्रेनों के रेक का विशेष मेंटेनेंस, अलग-अलग जोन और डिवीजन की जिम्मेदारी और स्पेशल ट्रेनों की योजना पहले से बनाई गई.