किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान ने एकजुट होकर 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी समेत कई मुद्दों पर भारत बंद की अपील की गई है. इस देशव्यापी बंदी के दौरान कई सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है. शुक्रवार को बुलाए गए ग्रामीण भारत बंद का आप पर क्या असर पड़ सकता है? आइए, यहां जानते हैं.
क्या 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद के कारण बंद रहेंगे बैंक?
फिलहाल शुक्रवार को बैंक खुले रहेंगे. ये सामान्य रूप से काम करेंगे. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे मैट्रिक्स में दी गई है.
क्या है भारत बंद का शेड्यूल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा. किसान देशभर में प्रमुख सड़कों को जाम करने की कोशिश करेंगे. पंजाब की सड़कों को चार घंटे के लिए बंद करने की योजना है. सब्जियों और अनाज की खरीद और आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं बंद कर दी जाएंगी. किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान ने अधूरे वादों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है.
ग्रामीण भारत बंद: क्या होगा असर?
आशंका है कि शुक्रवार को कई निजी व सरकारी कार्यालयों सहित गांव की दुकानें भी बंद रहेंगी. इसके अलावा, परिवहन सेवाएं, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत ग्रामीण कार्य और ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठान भी इस बंद से प्रभावित हो सकते हैं.
क्या प्रभावित नहीं होगा?
हालांकि, शुक्रवार को भारत बंद के दौरान एम्बुलेंस संचालन, मेडिकल दुकानें और स्कूल जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महत्वपूर्ण सेवाएं जनता के लिए सुलभ रहें.
Maharashtra: शरद पवार गुट को करारा झटका, अजीत गुट ही असली NCP; स्पीकर का बड़ा फैसला