उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बोले PM मोदी- 'दिल्ली और देहरादून की दूरी ढाई घंटे में होगी पूरी'

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बोले PM मोदी- 'दिल्ली और देहरादून की दूरी ढाई घंटे में होगी पूरी'

देहरादून, न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) देहरादून में चलने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investors Summit Uttarakhand 2023) का उद्घाटन आज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने किया. इस समिट में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्रीय मंत्री और देश-दुनिया के हजार से ज्यादा इन्वेस्टर और डेलीगेट्स शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- 'दिल्ली और देहरादून की दूरी ढाई घंटे होने वाली है.
एयर कनेक्टिविटी रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ रहा है.' 

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

- पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार होने से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ रही है.
- ऋषिकेश करणप्रयाग रेल लाइन के शुरू होने से काफी फायदा मिलेगा. 
-एयर और रोड कनेक्टिविटी बढ़ने से कारोबार में फायदा पहुंचेगा.
- राज्य सरकार कोउत्तरकाशी में सफल रेस्क्यू के लिए बधाई.
- उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं को जिया. 
- आज से उत्तराखंड के लिए बहुत सारे द्वार खुल रहे.
- उत्तराखंड में होप, अपॉर्चुनिटी और  संभावनाएं दिखती है.
- सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड पर जनता ने वोट दिया.
- उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार में डबल विकास
- दिल्ली और देहरादून की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी
- आखिरी गांव को प्रथम गांव के रूप में विकसित कर रहे
- देश के धन्नासेठ, अमीर लोग बाहर शादी न करें
- देश में शादी करें, उत्तराखंड से शुरुआत करें
- उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाएं
- वेड-इन-इंडिया मुहिम चले
- दो करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना मेरा लक्ष्य
- पुरानी मानसिकता से बाहर आना हैृ
- मेरे तीसरे टर्म में देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
- उत्तराखंड के विकास में सहयोग जरूर कीजिए
- पहाड़ की जवानी और पानी पहाड़ के काम आएगा
- सरकार की नीतियों का फायदा उठाएं