Breaking News : Pakistan से India में आतंकी साजिश? युवाओं को बनाया जा रहा था निशाना!

Terror plot from Pakistan targeting India Young people being targeted

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कार्रवाई तेज कर दी है. लखनऊ में आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क और उसके सहयोगी आबिद जट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिए भारतीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों से जोड़ने की साजिश रची जा रही थी. सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं की भर्ती करने का भी आरोप है.

इस मामले में नोएडा से गिरफ्तार किए गए तुषार और समीर की भूमिका की जांच की जा रही है. आरोप है कि दोनों पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे. उनकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े कई खुलासे हुए हैं. इसके बाद NIA इस पूरे नेटवर्क की जांच और कार्रवाई में जुटी है.