किसानों की दिवाली होगी खास! त्योहार से पहले आ सकती है PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के लिए दशहरा और दीपावली के त्योहार पर राहत लेकर आ सकती है. किस्त जारी करने की करीब-करीब सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

special Diwali for farmers 24th installment PM Kisan Samman Nidhi arrive before the festival
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के लिए दशहरा और दीपावली के त्योहार पर राहत लेकर आ सकती है. किस्त जारी करने की करीब-करीब सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 

माना जा रहा है कि त्योहारों के आसपास किसानों के खातों में यह रकम भेजी जा सकती है. लाभार्थियों की सूची भी तैयार कर ली गई है. अब सिर्फ केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है.

इतने किसान ले रहे हैं लाभ

जिले में करीब आठ लाख किसान हैं, जिनमें से 5.82 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं. जून में जारी हुई 23वीं किस्त भी इन किसानों के खातों में पहुंची थी. हर किस्त के साथ लाभार्थियों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी होती रही है. इस बार भी करीब चार हजार नए लाभार्थी जुड़े हैं.

अब करीब 5.86 लाख किसानों को 24वीं किस्त के लिए सूचीबद्ध किया गया है. कृषि विभाग की ओर से इससे जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, अब तक ज्यादातर किस्तें किसी न किसी खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जारी की गई हैं.

करीब 117 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद

उम्मीद है कि इस बार भी किसी बड़े आयोजन के जरिए प्रधानमंत्री किसानों के खातों में किस्त जारी कर सकते हैं. करीब 5.86 लाख किसानों को लगभग 117 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है.

सूत्रों के मुताबिक, 24वीं किस्त दशहरा और दीपावली के आसपास जारी हो सकती है. इससे किसानों को त्योहारों से पहले आर्थिक मदद मिल सकती है. हालांकि, उपनिदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, MP पुलिस में ASI-सूबेदार के पदों भर्ती, कल से