PM Modi Talks to Captain Smit : पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित मच्छार

PM Modi Talks to Captain Smit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मछार से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान स्मित ने उस घटना के बारे में बताया, जिसमें फ्लाइट के को-पायलट ने उन पर हमला कर विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी.

Bharat 24

PM Modi Talks to Captain Smit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मछार से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान स्मित ने उस घटना के बारे में बताया, जिसमें फ्लाइट के को-पायलट ने उन पर हमला कर विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने स्थिति संभालने की कोशिश की और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी. प्रधानमंत्री ने उनकी हिम्मत की तारीफ की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

पीएम मोदी से बात करते हुए कैप्टन स्मित भावुक हो गए. इस पर प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि अगर आप मेरे सामने भावुक नहीं होंगे तो फिर कहां होंगे. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपने यात्रियों की चिंता की और मुश्किल समय में हिम्मत नहीं छोड़ी.

ये भी पढ़ें- Gandhi Jayanti : संसद में साथ नजर आए PM Modi और Rahul Gandhi... Mahatma Gandhi को दी श्रद्धांजलि