बारिश में सांपों का खतरा बढ़ा! घर को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी उपाय

बारिश में सांपों का खतरा बढ़ा! घर को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी उपाय

बारिश के मौसम में बिलों में पानी भर जाने की वजह से सांप अक्सर सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की ओर आ जाते हैं. ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी आपके परिवार को बड़े खतरे से बचा सकती है. जानिए मानसून में घर को सांपों से सुरक्षित रखने के 5 आसान तरीके.

बारिश में सांपों का खतरा बढ़ा! घर को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी उपाय

घनी झाड़ियां, लंबी घास, ईंटों या लकड़ियों का ढेर और बेकार पड़ा सामान सांपों के छिपने की पसंदीदा जगह बन जाते हैं. बारिश शुरू होने से पहले आसपास की अच्छी तरह सफाई करें और बगीचे की घास समय-समय पर कटवाएं.

बारिश में सांपों का खतरा बढ़ा! घर को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी उपाय

घर की दीवारों, फर्श, पाइपलाइन, खिड़कियों और दरवाजों के नीचे बने छोटे-छोटे गैप से भी सांप अंदर घुस सकते हैं. इन जगहों को सीमेंट, जाली या सीलेंट की मदद से अच्छी तरह बंद कर दें.

बारिश में सांपों का खतरा बढ़ा! घर को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी उपाय

चूहे सांपों का मुख्य भोजन होते हैं. अगर घर में चूहे या कीड़े-मकोड़े ज्यादा होंगे, तो सांप आने का खतरा भी बढ़ जाएगा. घर की नियमित सफाई करें, कूड़ा समय पर फेंकें और खाने की चीजें खुले में न छोड़ें.

बारिश में सांपों का खतरा बढ़ा! घर को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी उपाय

बारिश के दौरान गमलों, नालियों, छत या आंगन में पानी जमा न होने दें. नमी और जलभराव सांपों समेत कई जीव-जंतुओं को आकर्षित कर सकते हैं। साफ-सफाई और पानी की सही निकासी का ध्यान रखें.

बारिश में सांपों का खतरा बढ़ा! घर को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी उपाय

अगर घर में सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या पकड़ने की कोशिश करें. परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखें और तुरंत वन विभाग या स्थानीय स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें. विशेष की मदद से ही सांप को सुरक्षित हटवाएं.

देश