
हर सीजन में नए कपड़े खरीदना जरूरी नहीं. पुराने आउटफिट्स को नया लुक देकर भी ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखा जा सकता है.

पुरानी टी-शर्ट को क्रॉप टॉप में बदलें. वहीं पुरानी जींस से स्टाइलिश शॉर्ट्स, टोट बैग या वेस्टकोट तैयार कर सकते हैं.

पुरानी शर्ट को थोड़ा मॉडिफाई कर समर ड्रेस या ओपन श्रग बनाया जा सकता है, जिससे आपका लुक पूरी तरह बदल जाएगा.

कॉटन कुर्ती को क्रॉप टॉप में बदलें और बचे हुए फैब्रिक से स्कर्ट या ट्राउजर बनवाकर ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट तैयार करें.

पुराने दुपट्टों और प्रिंटेड शर्ट्स के कपड़े से डिजाइनर ब्लाउज बनवाएं. यह कम खर्च में यूनिक लुक पाने का शानदार तरीका है.

ओवरसाइज शर्ट्स को जींस या स्कर्ट के साथ स्टाइल करें. टक-इन लुक आज भी फैशन ट्रेंड में शामिल है.

बेल्ट, चंकी नेकपीस और सनग्लासेस जैसी एक्सेसरीज पुराने आउटफिट को भी नया और सेलिब्रिटी जैसा लुक दे सकती हैं.